दन्तेवाड़ा

प्राणप्रतिष्ठा को लेकर तैयारी, विशेष साज सजावट
21-Jan-2024 3:16 PM
प्राणप्रतिष्ठा को लेकर तैयारी, विशेष  साज सजावट

बचेली, 21 जनवरी।  अयोध्या में होने वाले श्रीरामलला की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर बचेली नगर में भी उत्साह का माहौल है। इसकी तैयारियों को लेकर नगर के सभी रामभक्त जुट गए हंै। नगर को विशेष साज सज्जा के साथ सजाया जा रहा है। 

जानकारी के अनुसार केन्द्रीय विद्यालय फुटबॉल मैदान में बड़ी संख्या में दीपों का प्रज्जवलन किया जाएगा। इसके अलावा नगर के मुख्य मार्ग बजरंग चैक स्थित हनुमान मंदिर में सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक सुंदरकांड का पाठ होगा। इसके बाद श्रीराम जय राम जयजय राम का विजय महामंत्र का 108 सामूहिक जाप होगा। तत्पश्चात हनुमान चालीसा पाठ व हवन उपरांत महाभंडारा होगा। 

इस आयोजन को लेकर नगर के रामभक्तों द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बचेली व थाना प्रभारी को अनुमति लेने व सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवेदन भी दिया गया है। 


अन्य पोस्ट