दन्तेवाड़ा
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा पहुंचे दंतेवाड़ा
06-Jan-2024 9:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 6 जनवरी। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एक दिवसीय प्रवास पर शनिवार को दंतेवाड़ा पहुंचे। उन्होंने पार्टी जनों के साथ बस्तर आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दर्शन किए। इसके उपरांत उन्होंने विशेष पूजा की। मंदिर के पुजारी द्वारा उपमुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
इस दौरान भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, वन मंत्री केदार कश्यप, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, उप महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप और पुलिस अधीक्षक गौरव राय प्रमुख रूप से मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


