दन्तेवाड़ा
मिचौंग से मिंजाई थमी, किसानों को बारिश थमने का इंतजार
06-Dec-2023 7:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
दंतेवाड़ा 6 दिसंबर। दंतेवाड़ा में चक्रवाती तूफान मिचौंग ने जनजीवन को व्यापक रूप से प्रभावित किया। बारिश ने नागरिकों की दिनचर्या पर भी प्रभाव डाला।
उल्लेखनीय है कि इस तूफान की वजह से विभिन्न भागों दंतेवाड़ा के सोमवार रात से बारिश जारी है। जिले के लौह नगरी बचेली और किरंदुल में भी विगत रात्रि से मूसलाधार बारिश हो रही है। जिससे जन-जीवन प्रभावित हुआ।
इसकी वजह से किसानों को सर्वाधिक समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है। यह बारिश खेती- किसानी पर ग्रहण के रूप में कहर ढा रही। है। हजारों क्विंटल धान किसानों के कोठारों में रखा हुआ है। जिसकी मिंजाई थम गई है। किसानों को वर्षा थमने का इंतजार है, जिससे खेती -किसानी शुरू हो सके।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


