दन्तेवाड़ा
जवानों ने आईईडी को किया निष्क्रिय
02-Dec-2023 9:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सडक़ पर पड़ी पेड़ की शाखाओं को हटाया, आवागमन बहाल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा 2 दिसंबर। दंतेवाड़ा में नक्सलियों के पीएलजीए सप्ताह के पहले दिन पुलिस ने नक्सलियों के विध्वंसक इरादों पर पानी फेर दिया।
पुलिस को जानकारी मिली थी कि मालेवाही और बोदली के मध्य आईईडी लगाई गई थी। इसके साथ ही मार्ग अवरुद्ध कर दिया गया था।

जानकारी मिलते ही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल व बम निरोधक दस्ते को घटनास्थल की ओर भेजा गया। बीडीएस दल द्वारा आईईडी को बरामद कर निष्क्रिय किया गया। इसके उपरांत पुलिस के जवानों द्वारा सडक़ पर पड़ी पेड़ की शाखाओं को हटाया गया, जिससे वाहनों का आवागमन पुन: बहाल हो गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के मुताबिक जवानों को कोई खतरा नहीं है। जवानों का बेहतर उपचार कराया जा रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


