दन्तेवाड़ा

दूधीरास में तेज बारिश, धान कटाई रूकी
26-Nov-2023 8:24 PM
दूधीरास में तेज बारिश, धान कटाई रूकी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 26 नवंबर। दंतेवाड़ा कें दूरस्थ गांवों में विगत शुक्रवार और शनिवार के दरमियान तेज बारिश दर्ज की गई। इसके फलस्वरुप कृषि कार्यों में बाधा उत्पन्न हुई।

किसानों के मुताबिक उक्त दिनों के दौरान भारी बारिश हुई। जिससे खेतों में पानी भर गया था।  खेतों में धान काटने का कार्य तेजी से जारी था। परंतु बारिश की वजह से धान काटने के कार्य को बंद करना पड़ा। ग्राम दूधीरास के किसान दशरू नें बताया कि मेरे खेत में धान काटा जा रहा था। इसी दौरान तेज बारिश हुई जिस खेत में पानी भर गया। इसकी वजह से धान की कटाई को रोकना पड़ा।


अन्य पोस्ट