दन्तेवाड़ा
पीडि़तों को आर्थिक मदद
24-Nov-2023 8:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 24 नवंबर । जिला दण्डाधिकारी दन्तेवाड़ा द्वारा छत्तीसगढ़ शासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र एफ 6-4 के तहत जिले में प्राकृतिक आपदा में मृत व्यक्ति के परिजन को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी है। जिसके तहत गीदम तहसील अंतर्गत ग्राम हारला स्कूल पारा निवासी पालो वेक की सर्पदंश से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम वैध वारिस श्री कोपाराम वेक को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है। उक्त सहायता राशि सम्बन्धित हितग्राहियों को भुगतान किये जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदार को दिये गये हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


