दन्तेवाड़ा

बादलों ने रोकी धान की मिंजाई
23-Nov-2023 8:52 PM
बादलों ने रोकी धान की मिंजाई

धान के ढेर को तिरपाल से ढंका
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 दंतेवाड़ा, 23 नवंबर।
दंतेवाड़ा में धान की मिंजाई कार्य तेजी से जारी है। इसी दौरान बादलों के उमडऩे की वजह से किसानों ने मिंजाई कार्य रोक दिया, वहीं अपने धान के ढेर को तिरपाल से ढंक दिया।

दंतेवाड़ा विकासखंड के ग्राम मसेनार में किसानों द्वारा धान के ढेर को ढंक दिया। जिससे बारिश होने पर धन सुरक्षित रहे।

ज्ञात हो कि धान की कटाई का कार्य भी चरम पर है। मौसम के प्रतिकूल रुख को देखते हुए किसान तेजी से धान की कटाई कर रहे हैं, जिससे प्रतिकूल परिस्थितियों में खड़ी फसल को नुकसान न पहुंचे।


अन्य पोस्ट