दन्तेवाड़ा

12 जुआरियों से साढ़े 17 हजार जब्त
14-Nov-2023 8:46 PM
 12 जुआरियों से साढ़े 17 हजार जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता                                       
दंतेवाड़ा, 14 नवंबर।
पुलिस ने 12 जुआरियों को 17,600/ रूपये नगद एवं तास के 52 पत्ती के साथ गिरफ्तार किया। 
                        
थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में जुआ खेलने की शिकायत पर पुलिस टीम तैयार कर अलग-अलग जगहों में कार्रवाई के लिए रवाना हुई।  आंवराभाटा पटेलपारा में एवं चितालंका पुजारीपारा में  सार्वजनिक स्थान पर स्ट्रीट लाईट के नीचे कुछ लोग जुआ खेलते मिले, जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। 

 आंवराभाटा पटेलपारा के फड़ में 8 जुआरियों को पकडक़र तलाशी ली गई फड़ एवं कब्जे से कुल 14,000/रूपये नगद एवं तास के 52 पत्ती व प्लास्टिक की बोरी एवं चितालंका पुजारीपारा के फड़ पर 4 जुआरी पकड़े गये। 

फड़ एवं जुआरियों की तलाशी लेने पर कुल 3,600/रूपये नगद एवं ताश के 52 पत्ती, प्लास्टिक का त्रिपाल एवं एक टार्च जब्त कर सभी 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। 


अन्य पोस्ट