दन्तेवाड़ा

अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
22-Oct-2023 9:35 PM
अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

दंतेवाड़ा, 22 अक्टूबर। दंतेवाड़ा की गीदम पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया।

शुक्रवार को गीदम पुलिस को  शराब के अवैध परिवहन की गोपनीय सूचना मिली थी। इसके आधार पर थाना प्रभारी  गीदम द्वारा दल गठित किया गया। पुलिस दल द्वारा संदिग्ध व्यक्ति की छापेमारी की गई। पुलिस द्वारा अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। 

गिरफ्तार आरोपी दिनेश अटामी, उम्र 33 वर्ष के कब्जे से शराब बरामद किया गया। बरामद शराब की कीमत 7 हजार 420 रुपए आंकी गई। 


अन्य पोस्ट