दन्तेवाड़ा

एक लाख के ईनामी सहित 5 नक्सली गिरफ्तार
02-Oct-2023 8:38 PM
 एक लाख के ईनामी सहित 5 नक्सली गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 दंतेवाड़ा, 2 अक्टूबर। एक लाख के ईनामी सहित 5 नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

 जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत 30 सितंबर को सुबह लगभग 7 बजे थाना अरनपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित कैम्प पोटाली से 15 बटालियन सीएएफ(छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल) का बल ग्राम नीलावाया के जंगल/पहाड़ी की ओर सर्चिंग के लिए गई थी।

तभी ग्राम नीलावाया मिलकनपारा के जंगल/पहाड़ी में पुलिस पार्टी को देखकर कुछ संदिग्ध व्यक्ति भागने व छिपने लगे। जिन्हें पुलिस पार्टी के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पकड़े गये 5 संदिग्ध व्यक्तियों थाना अरनपुर लाकर पूछताछ करने पर अपना नाम आयता कोर्राम ( 39 वर्ष) नीलावाया पंचायत मिलिशिया कमाण्डर,  मासा मडक़ाम (35) नीलावाया संघम सदस्य, देवा हेमला (33) अरनपुर मिलिशिया सदस्य, देवा कोवासी (28 वर्ष) डीएकेएमएस सदस्य एवं भीमा हेमला (36) नीलावाया पंचायत जनताना सरकार सदस्य बताया। नक्सलियों को एक अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आयता कोर्राम पर एक लाख का ईनाम घोषित है।


अन्य पोस्ट