दन्तेवाड़ा
दो वाहनों में भिड़ंत, पांच घायल
31-Aug-2023 10:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 31 अगस्त। आज नकुलनार- दंतेवाड़ा मार्ग में दो वाहनों में भिड़ंत हो गई। इसमें पांच व्यक्ति घायल हो गए, उनका उपचार जारी है।
एएसपी रामकुमार बर्मन के मुताबिक घटना की प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है।
जानकारी के मुताबिक गीदम से धर्मेंद्र साहू अपनी कर से किरंदुल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नकुलनार से दंतेवाड़ा की ओर जा रही बोलेरो में टक्कर हो गई। इसमें कार में सवार पांच यात्रियों को चोंटे आई हैं, वहीं वृद्ध महिला को गंभीर चोट आई है। जिनका उपचार किया जा रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


