दन्तेवाड़ा
महिला कमांडो ने अफसरों को बांधी राखी
31-Aug-2023 9:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 31 अगस्त। दंतेवाड़ा में रक्षाबंधन महिला जवानों के लिए विशेष यादगार रहा। इस वर्ष सुरक्षा स्नेह मिलन के रूप में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बस्तर फाइटर और दंतेश्वरी फाइटर में कार्यरत महिला कमांडो ने पुलिस अधीक्षक गौरव राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन और पुलिस अफसरों को रक्षाबंधन के मौके पर पुलिस लाइन कारली में बुधवार को राखी बांधी और उन्हें मिठाई खिलाई। इस आयोजन से कमांडो के चेहरों में खुशी नजर आई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


