दन्तेवाड़ा

डेनेक्स कारखाने से मिला रोजगार - प्रदीप शर्मा
27-Aug-2023 8:58 PM
डेनेक्स कारखाने से मिला रोजगार - प्रदीप शर्मा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 27 अगस्त।
दंतेवाड़ा की औद्योगिक पहचान गारमेंट कारखाने डेनेक्स का मुख्यमंत्री के सहयोगी प्रदीप शर्मा ने जायजा लिया।। इस अवसर पर उन्होंने फैक्ट्री पहुंच पूरे परिसर की व्यवस्था देखी।   साथ ही यहां कार्यरत महिलाओं से भी चर्चा की। उन्होंने दीदियों से उनके मासिक पारिश्रमिक वेतन के संबंध में एवं कार्यरत महिलाओं से आवागमन सहित अन्य व्यवस्था के संबंध में चर्चा की।

 श्री शर्मा ने फैक्टरी में कार्यरत महिलाओं को बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। डैनेक्स में कार्यरत दीदियों के चेहरे की मुस्कान ये बयां करती हैं कि वे अपने काम से बहुत खुश हैं। आदिवासी के हित में डेनेक्स गारमेंट फैक्ट्री का शुरू होना ये साबित करता है कि ग्रामीण महिलाएं भी व्यवसाय के हर क्षेत्र में अपना बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं। जिले में ज्यादा से ज्यादा आदिवासी ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए उद्देश्य से अन्य स्थानों पर भी मांग अनुसार डेनेक्स गारमेंट फैक्ट्री शुरू करने की योजना भी बनाई जा रही है। जिससे अधिक से अधिक लोगों को स्थानीय क्षेत्र में ही रोजगार मिल सकेगा।

वर्तमान में जिले में विभिन्न स्थानों हारम, कारली, बारसूर, कटेकल्याण एवं छिंदनार में कुल 5 जगह फैक्ट्री संचालित है। जिसमें कपड़ों के सिलाई का कार्य किया जा रहा है। डेनेक्स नवा दंतेवाड़ा गारमेंट फैक्ट्री अंतर्गत लगभग 800 महिलाएं कार्यरत है जो प्रतिमाह 7000 से 12000 रुपये तक आय अर्जित कर रही है। 

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम दंतेवाड़ा शिवनाथ बघेल और  एसडीएम गीदम अभिषेक तिवारी प्रमुख रूप से मौजूद थे।


अन्य पोस्ट