दन्तेवाड़ा
सद्भावना दिवस पर ली शपथ
19-Aug-2023 8:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दन्तेवाड़ा, 19 अगस्त। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर सद्भावना दिवस के मौके पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारियों ने एकता और सद्भावना की शपथ ली।
गौरतलब है कि 19 एवं 20 अगस्त को शासकीय अवकाश होने के कारण शासन द्वारा 18 अगस्त को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाने के निर्देश दिए गए थे। इस मौके पर अपर कलेक्टर संजय कन्नौजे ने अधिकारी-कर्मचारियों को जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किये बिना देशवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिये कार्य करने की शपथ दिलाई गई। वहीं अधिकारी-कर्मचारियों ने सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की शपथ ली। इस दौरान विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ही कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


