दन्तेवाड़ा
कलेक्टर-एसपी ने लिया अंतिम अभ्यास का जायजा
13-Aug-2023 8:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 13 अगस्त। स्वाधीनता दिवस समारोह के अंतिम अभ्यास का रविवार को परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों कलेक्टर विनीत नंदनवार और एसपी गौरव राय ने निरीक्षण किया।
कलेक्टरकी उपस्थिति में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को अंतिम रूप से तय किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने मुख्य समारोह हेतु की जा रही तैयारियों का भी जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। इस मौके अपर कलेक्टर संजय कन्नौजे, एडिशनल एसपी रामकुमार बर्मन और संयुक्त कलेक्टर सुरेंद्र कुमार ठाकुर प्रमुख रूप से मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


