दन्तेवाड़ा

सर्व आदिवासी समाज ने निकाली रैली
10-Aug-2023 3:05 PM
सर्व आदिवासी समाज ने निकाली रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 10 अगस्त।
सर्व आदिवासी समाज बचेली ने बुधवार को विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान पारंपरिक नृत्य करते हुए आदिवासी संस्क्ृति की झलक के साथ रैली निकाली गई।

मंगल भवन से शुरू होकर अस्पताल चैक, राजीव गांधी चैक, गेस्ट हाउस, गुरूघासीदास चौक होते हुए बस स्टैंड, मुख्य मार्ग बजरंग चौक, सुभाषनगर होते हुए वापस मंगल भवन में रैली का समापन हुआ। 

इससे पूर्व समाज ने आदिवासी नेता व क्रांतिकारियों को नमन किया। मणिपुर घटना, समान नागरिक संहिता एवं वन सरंक्षण संशोधन विधेयक के का विरोध करते हुए आक्रोश रैली निकाली गई। 

पालिका बस स्टेंड में शहीद वीर नारायण सिंह  की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते नमन किया। इस रैली में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोगो की मौजूदगी रही। रैली के दौरान सुरक्षा को लेकर बचेली थाना प्रभारी गोविंद यादव अपने दलबल के साथ मौजूद रहे।
 


अन्य पोस्ट