दन्तेवाड़ा
प्रदेश संगठन प्रभारी ने बनाई रणनीति
31-Jul-2023 9:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 31 जुलाई। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के संगठन के दिग्गजों का दंतेवाड़ा प्रवास निरंतर जारी है। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय विगत दिवस दंतेवाड़ा पहुंचे। उन्होंने चितालंका स्थित जिला कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों मोर्चा अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिसमें उन्होंने शक्ति केंद्रों पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए।
इसी कड़ी में उन्होंने 273 मतदान केंद्रों पर पकड़ मजबूत करने के निर्देश दिए। इस दौरान श्रीनिवास राहों राव, हुंगा राम मरकाम, अरुण भदोरिया और महेश गागड़ा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


