दन्तेवाड़ा
पुलिस का पोदला उरस्कना अभियान शुरू
28-Jul-2023 9:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 28 जुलाई। पुलिस विभाग द्वारा पोदला उरस्कना अभियान का शुभारंभ शुक्रवार से किया गया। इस दौरान पौधरोपण भी किया गया।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा निर्देश दिए गए कि जिले के थानों और पुलिस कैंपों में पौधरोपण किया जाए। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक कार्यालय दंतेवाड़ा के परिसर में पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने पौधरोपण किया। उपरांत इसके उपरांत अन्य अधिकारियों ने भी पौधरोपण किया।
ज्ञात हो कि पौधरोपण अभियान 28 जुलाई से 7 अगस्त तक मनाया जाएगा। इस दौरान शासकीय कार्यालयों में पौधरोपण किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


