दन्तेवाड़ा
लाल पानी प्रभावित गांवों के लिए बनी समिति
29-Jun-2023 9:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 29 जून। दंतेवाड़ा जिला अन्तर्गत लाल पानी से प्रभावित क्षेत्रों के पूर्ण विकास हेतु आवश्यक सुझाव प्रस्तुत करने के उद्देश्य से जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन की अध्यक्षता में समिति की गठन किया गया है। इसके सदस्यों में संयुक्त कलेक्टर सुरेन्द्र ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी दंतेवाड़ा (रा.) शिवनाथ बघेल, अनुविभागीय अधिकारी बड़े बचेली (रा.) विवेक चंद्रा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुआकोंडा डॉ. कल्पना धु्रव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुआकोंडा मोहनीश आनंद देवांगन शामिल रहेंगे। उपरोक्त समिति लाल पानी से प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण करके प्रभावित क्षेत्र के पूर्ण विकास हेतु आवश्यक सुझाव और प्रतिवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत करेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


