दन्तेवाड़ा
भूपेश सरकार की विफलताओं को जनता तक पहुंचाएं-बाफना
16-Jun-2023 8:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 16 जून। भारतीय जनता पार्टी गीदम मंडल की विशेष बैठक विगत दिवस आयोजित की गई। इस दौरान मुख्य वक्ता पूर्व विधायक जगदलपुर संतोष बाफना ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाएं। इसके साथ ही भूपेश सरकार की जन विरोधी नीतियों से भी जनता को अवगत कराएं। उन्होंने मंडल अंतर्गत समस्याओं की जानकारी ली। कार्यकर्ताओं से कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


