दन्तेवाड़ा
बाल विवाह रोकने दी जानकारी
21-Apr-2023 9:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 21 अप्रैल। जिला प्रशासन द्वारा अक्षय तृतीया के अवसर पर जिला बाल संरक्षण इकाई के द्वारा बाल-विवाह की पूर्ण रोकथाम के लिए विकासखंड स्तरीय समन्वय बैठक सह कार्यशाला का आयोजन जिले के सभी विकासखण्ड में किया जा रहा है।
कुआकोंडा में आयोजित कार्यशाला में जिला बाल संरक्षण अधिकारी रवि शंकर सनाड्य द्वारा बताया गया कि अक्षय तृतीया के अवसर पर बड़ी संख्या में विवाह आयोजन होते है, जिनमें बाल-विवाह होने की संभावना प्रबल रहती है। इन अवसरों पर विशेष रूप से विवाह आयोजनों की निगरानी करते हुए, बाल विवाह आयोजनों की रोकथाम के लिए जिला, विकासखण्ड, ग्राम एवं वार्ड स्तर पर विभिन्न विभागों के समन्वय से निगरानी दल गठित किये जाने की आवश्यकता है। इस दौरान संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


