दन्तेवाड़ा
बेरोजगारी भत्ता, 203 आवेदक अब तक पात्र
20-Apr-2023 9:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 20 अप्रैल। दंतेवाड़ा जिले में बेरोजगारी भत्ता योजना अंतर्गत जिले में अब तक 570 आवेदकों ने अपना आवेदन किया है। इनमें से 527 आवेदकों को दस्तावेज सत्यापन हेतु एसएमएस भेजा गया था। अब तक कुल 448 आवेदकों की सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। अब तक 203 आवेदकों को पात्र पाया गया है। सत्यापन प्रक्रिया सभी 29 क्लस्टर में प्रारंभ हो गयी है। यदि कोई आवेदक निर्धारित तिथि को क्लस्टर में नहीं पहुंच पाता है, तो ऐसे आवेदकों को सत्यापन हेतु पुन: अवसर देने हेतु पोर्टल में अपील करने का विकल्प भी दिया गया है। जिससे आवेदक संबंधित स्थल में पहुंच अपना सत्यापन करा सकते हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


