दन्तेवाड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 7 अप्रैल। लौह नगरी बचेली में गुड फ्राइडे मनाया गया। इस अवसर पर शुक्रवार को ईसाई समुदाय के लोगों द्वारा नगर में क्रूस यात्रा निकाली गई। गुडफ्राइडे पर नगर के गिरिजाघरों में विविध कार्यक्रमों का आयेाजन हुआ, साथ ही विशेष प्रार्थना की गई।
नगर में निकाली गई क्रूस यात्रा के दौरान प्रार्थना करते हुए प्रभु यीशु को दिए गए दुख भोगों का स्मरण किया गया। बाइबिल का पाठ किया गया तथा शांति के लिए प्रार्थना भी की गई।
कार्यक्रम में शामिल लोगों ने बताया कि गुड फ्राइडे पर ही प्रभु यीशु को क्रूस पर अधमरा कर लटका दिया गया था। इससे उनकी मृत्यु हो गई थी, लेकिन दो दिन बाद वह पुन: जीवित हुए थे। लोगों ने बताया कि दुनिया को प्रेम व मानवता का संदेश देने वाले प्रभु यीशु को फ्राइडे को ही सूली पर चढ़ाया गया था। यीशु ने गंभीर यातनाएं झेली, फिर भी अपने वसूलों और सिद्धांतों पर अटल रहे। सुबह से मसीही समुदाय के लोग गिरीजाघर जाकर प्रार्थना में शामिल हुए। क्रूस यात्रा के दौरान समाज के लोग महिलाएं व बच्चों ने भी भाग लिया।


