दन्तेवाड़ा
राधा-कृष्ण मंदिर में रंग पंचमी उत्सव
13-Mar-2023 9:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बचेली, 13 मार्च। नगर के पुराना मार्केट वार्ड क्रं. 10 बंगाली कंैंप वन, डीएनके स्कूल परिसर में स्थित राधा कृष्ण मंदिर में सोमवार को रंग पंचमी उत्सव का आयेाजन किया गया। नगर के श्रीकृष्ण भक्तों ने रंगों से होली खेली। सभी श्रद्धालु रंगों में सराबोर नजर आए। विधि-विधान पूर्वक पूजा संपन्न होने पश्चात भजन कीर्तन किया गया। अंत में भंडारा का आयेाजन हुआ। इस उत्सव में बचेली थाना के नगर निरीक्षक गोविंद यादव व उपनिरीक्षक केशव ठाकुर व पुलिस टीम शामिल होकर भगवान राधा कृष्ण के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किये।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


