दन्तेवाड़ा
विधायक ने नर्सिंग कॉलेज में सुनी समस्याएं
01-Feb-2023 9:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 1 फरवरी। कांग्रेस की नुक्कड़ सभाओं के क्रम में विधायक देवती कर्मा बुधवार को मोखपाल के दौरे पर थीं। विधायक ने नर्सिंग कॉलेज का जायजा लिया। इस दौरान छात्राओं से उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने गंभीरता पूर्वक समस्याओं को सुना।विधायक ने समस्याओं के निराकरण कराए जाने की घोषणा की।
देवती कर्मा ने शौचालय और बाथरूम का निरीक्षण किया। उन्होंने उक्त हिस्से के मरम्मत कराए जाने की बात कही। इस दौरान कॉलेज के शिक्षक और सरपंच मोखपाल विनोद शोरी प्रमुख रूप से मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


