दन्तेवाड़ा
स्कूली बच्चों को दी कानूनी जानकारी
13-Nov-2022 9:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 13 नवंबर। केन्द्रीय विद्यालय किरन्दुल में 12 नवंबर को राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा विधिक साक्षरता दिवस मनाया गया।
विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष अविनाश कुमार दुबे द्वारा कानूनी जागरूकता एवं आउटरीच के माध्यम से नागरिकों को सशक्तीकरण के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा स्कूल के विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट बाल विवाह, मोटरयान अधिनियम के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम में केन्द्रीय विद्यालय के 80 छात्र सहित किरन्दुल थाना प्राभारी जितेन्द्र कुमार ताम्रकार, प्राचार्य अनिल कुमार पांडे, शिक्षक धर्मराज मीणा, योगेश, मनोज कुमार चौहान, चंदन कुमार प्रसाद अन्य शिक्षक उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे