दन्तेवाड़ा

हर्षोल्लास से मना गुरुनानक देवजी का प्रकाश पर्व
08-Nov-2022 9:23 PM
हर्षोल्लास से मना गुरुनानक  देवजी का प्रकाश पर्व

कीर्तन, अरदास के बाद चला लंगर का दौर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
बचेली, 8 नवंबर।
  बचेली  में सिख धर्म के संस्थापक व प्रथम गुरू गुरुनानक देव जी का 553वां प्रकाश पर्व मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रंग बिरंगी झालरों से झिलमिलाते नगर के वार्ड 3 स्थित गुरुद्वारा में गुरु ग्रँथसाहिब का पाठ किया गया। शब्द कीर्तन से संगत निहाल हुआ।  

 गुरूद्वारा गुरू सिंघ सभा के सदस्य ने बताया कि इस दिन सिख धर्म के प्रथम गुरू का जन्म हुआ था। इस पर्व को प्रकाश पर्व के रूप में भी मनाया जाता है। हिंदू पंचाग के अनुसार कार्तिक माह की पूर्णिमा के दिन यह पर्व मनाया जाता है। निशान साहिब जी का चोला बदली के बाद  समाप्ति श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी का पाठ हुआ। इसके बाद 12 बजे तक शब्द कीर्तन हुआ। तत्पश्चात लंगर का आयोजन हुआ। 

दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा, बचेली पालिकाध्यक्ष पूजा साव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवधेश गौतम सहित नगर के लोग गुरूद्वारा पहुंचकर मत्था टेककर लंगर प्रसाद ग्रहण किये। 


अन्य पोस्ट