दन्तेवाड़ा
ईनामी महिला नक्सली का समर्पण
15-Oct-2022 9:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 15 अक्टूबर। दंतेवाड़ा में पुलिस की विशेष पहल घर वापस आइए को शनिवार को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस उपमहानिरीक्षक कमलोचन कश्यप, उपमहानिरीक्षक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल विनय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा सिद्धार्थ तिवारी के समक्ष ईनामी महिला नक्सली ने घर वापसी की।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक नक्सलियों की मलांगीर एरिया कमेटी अंतर्गत रेवाली पंचायत केएएमएस अध्यक्ष आयते बारसे उम्र 46 वर्ष ने पुलिस अफसरों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। उक्त नक्सली लीडर सुकमा जिले के गादीरास थाना अंतर्गत पोरदेम गांव के चिरमुर पारा की निवासी हैं।
उक्त नक्सली लीडर समेली से वर्रेम और समेली से अरबे के मध्य सडक़ काटने की वारदात में शामिल थीं। इसके फलस्वरूप राज्य शासन द्वारा इसकी गिरफ्तारी पर 1 लाख रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


