दन्तेवाड़ा
3 लाख की ईनामी नक्सली का समर्पण
30-Sep-2022 3:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 30 सितंबर। दंतेवाड़ा में पुलिस की पहल घर वापस आइए को गुरुवार को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी और पुलिस उपमहानिरीक्षक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल विनय सिंह के समक्ष महिला नक्सली लीडर ने घर वापसी की।
धरमगढ़ एरिया कमेटी अंतर्गत मारवाड़ा एलओएस की डिप्टी कमांडर करती उर्फ रोशनी ओयाम ने घर वापसी की। रोशनी मिरतुर थाना अंतर्गत चेरली गांव की निवासी हैं। उक्त महिला नक्सली विभिन्न वारदातों में शामिल थी। इनमें पुलिस पर हमला करना प्रमुख था, जिसमें 2 जवान शहीद हुए थे।
इसके साथ ही वर्ष 2017 में बेचा पाल में ग्रामीण पांडू पदम और वर्ष 2016 में सुकमन कड़ती की हत्या में शामिल थीं। राज्य शासन द्वारा उक्त कैडर के नक्सली की गिरफ्तारी पर 3 लाख का पुरस्कार घोषित किया गया था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


