दन्तेवाड़ा
डीएवी प. स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता
21-Jul-2022 6:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बचेली, 21 जुलाई। पाठ्य सहगामी गतिविधियों की कड़ी में उच्च व उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न सदनों के मध्य शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन गत दिनों किया गया था।प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. चेतना शर्मा द्वारा किया गया। एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों में पाठ्य सहगामी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
सत्र 2022-23 में होने वाले पाठ्य-सहगामी कार्यक्रमों की यह दूसरी कड़ी थी,जिसमें सभी सदनों के प्रतियोगियों ने भाग लिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


