दन्तेवाड़ा
दो नक्सल आरोपी गिरफ्तार
13-Jul-2022 9:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 13 जुलाई। दंतेवाड़ा के कुआकोंडा थाना अंतर्गत बड़े गुडरा इलाके से दो नक्सलियों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक कुआकोंडा से जिला आरक्षी बल और थाना बल तलाशी अभियान में निकला था। इसी दौरान जियाकोड़ता के जंगलों में दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस दल को देखकर भागने लगे। जिनसे घेराबंदी कर कड़ी पूछताछ की गई। जिसमें उनकी पहचान जन मिलिशिया सदस्य सोढ़ी बंडी, उम्र 30 वर्ष और डीएकेएमएस सदस्य बामन करटाम, उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई। दोनों ही नक्सली एटेपाल गांव के निवासी हैं। दोनों नक्सलियों के खिलाफ पुलिस थाने में नामजद अपराध दर्ज हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे



