दन्तेवाड़ा

नपा को 4 मिनी टिप्पर मिले, छबीन्द्र के हाथों लोकार्पण
11-Jul-2022 9:38 PM
नपा को 4 मिनी टिप्पर मिले, छबीन्द्र के हाथों लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 11 जुलाई।
सोमवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय बड़े बचेली में 4 मिनी टिप्पर का लोकार्पण छबीन्द्र कर्मा, उपाध्यक्ष पादप औषधि बोर्ड छत्तीसगढ़ के कर कमलों द्वारा किया गया।

14वें वित्त आयोग के तहत पालिका को दिए गए मिनी टिप्पर (कचरा डोने वाला वाहन) की लागत 34 लाख 80 हजार है। एक टिप्पर की लागत 8 लाख 70 हजार का है। यहां मिनी टिप्पर के लिए पिछले साल पालिका ने प्रस्ताव शासन को भेजा था। जिसके बाद छत्तीसगढ़ शासन पालिका बचेली को दिया है। यहां मिनी टिप्पर बचेली के जरूरत के अनुसार वार्डों में घूम-घूमकर डोर-टू-डोर कचरा लेकर चिन्हित जगहों पर डम्प किया जाएगा।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष पूजा साव, उपाध्यक्ष उस्मान खान, मुख्य नगर पालिका अधिकारी आईएल पटेल, पालिका उपभियंता देवेन्द्र कुमार पहाड़ी, उपअभियंता गौरव साव, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष दुबे, समस्त नगर पालिका के पार्षदगण व एल्डरमेन, स्टॉफ मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट