दन्तेवाड़ा

आरोपी की गिरफ्तारी पर 5 हजार का ईनाम
01-Jun-2022 10:51 PM
आरोपी की गिरफ्तारी पर 5 हजार का ईनाम

दंतेवाड़ा, 1 जून। पुलिस अधीक्षक  ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर 5 हजार का ईनाम घोषित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार थाना किरंदुल के अपराध क्रमांक 29/2022 धारा 302,34 भादवि प्रकरण के आरोपी भीमा ताती (25 वर्ष) कुंजाम पारा कलेपाल धारा सदर का अपराध घटित कर फरार हो गया है। आरोपी को हर संभव प्रयास कर पतासाजी किया गया है, किन्तु आरोपी नहीं मिला है।

इस संबंध में उक्त प्रकरण में आरोपी भीमा ताती के बारे में जो कोई भी जानकारी देगा, गिरफ्तार करायेगा या युक्तियुक्त सूचना देगा, जिससे प्रकरण में फरार आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया जा सके। उसे राशि 5000 (पांच हजार रूपये) की नगद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी कराने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा। ईनाम वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा का होगा।


अन्य पोस्ट