दन्तेवाड़ा
ईनामी नक्सली का समर्पण
12-Mar-2022 9:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 12 मार्च। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के समक्ष एक ईनामी नक्सली ने आत्मसमर्पण किया।
पुलिस के मुताबिक मलांगीर एरिया कमेटी अंतर्गत रेवाली ग्राम पंचायत के बर्रेम मिलिशिया सदस्य चूलाराम मंडावी सूला (30) ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण किया। उक्त नक्सली बर्रेम गांव का निवासी है। जिसके नाम से अरनपुर थाना में अपराध दर्ज किया गया था। इसके फलस्वरूप पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था।
उक्त आत्मसमर्पण में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 111 वाहिनी के आसूचना शाखा का सराहनीय योगदान रहा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


