दन्तेवाड़ा
कलेक्टर-एसपी ने सुनीं समस्याएं
23-Feb-2022 9:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दन्तेवाड़ा, 23 फरवरी। जिला मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर दीपक सोनी एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए। आवेदकों ने अपने-अपने आवेदन सौंपे। इस दौरान चित्रकार संघ (इकाई दंतेवाड़ा) जो कि स्थानीय कलाकारों का संगठन है, उनकी समस्याओं से अवगत हुए। प्राप्त आवेदनों को कलेक्टर ने संबंधित विभागों की ओर अग्रेषित कर तुरंत कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


