दन्तेवाड़ा
नक्सली का समर्पण
18-Feb-2022 10:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 18 फरवरी। दंतेवाड़ा में पुलिस की विशेष पहल घर वापस आइए को शुक्रवार को कामयाबी मिली। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी और पुलिस उप महानिरीक्षक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल विनय कुमार के समक्ष जनमिलिशिया सदस्य ने आत्मसमर्पण किया।
उल्लेखनीय है नक्सलियों की खोखली विचारधारा से संगठन के सदस्यों का मोह भंग हो गया है। इसी कड़ी में जिले के कटेकल्याण थाना अंतर्गत मारजूम जनमिलिशिया सदस्य राजू मडक़ाम ने घर वापसी की। उक्त जन मिलिशिया सदस्य कटेकल्याण थाना अंतर्गत चिकपाल गांव का निवासी है। नक्सली लीडर नक्सली विचारधारा के प्रचार प्रसार में शामिल रहा है। इसके साथ ही नक्सली सामग्रियों की आपूर्ति में भी भागीदार था।
उल्लेखनीय है कि घर वापस आइए अभियान अंतर्गत 518 नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किया जा चुका है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


