दन्तेवाड़ा
धान खरीदी का अंतिम दिन आज
06-Feb-2022 10:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 6 फरवरी। राज्य शासन द्वारा खरीद धान की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी का अंतिम दिन आज है। शासन द्वारा पूर्व में निर्धारित 31 जनवरी से बढ़ाकर 7 फरवरी तक धान खरीदी की अवधि बढ़ाई गई थी। जिन किसानों ने एक बार भी धान खरीदी केंद्रों में धान नहीं बेच पाया था। पूर्ण रूप से उन किसानों के लिए ही समय अवधि में बढ़ोतरी की गई थी। कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा धान खरीदी के सभी केंद्रों की अंतिम तिथि को वीडियोग्राफी के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही धान खरीदी समिति के सदस्यों द्वारा भी अंतिम दिन सघन निगरानी की जाएगी। धान के स्टेक का भौतिक सत्यापन किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


