दन्तेवाड़ा

बसंत पंचमी पर सेवा देने वालों का सम्मान
06-Feb-2022 10:34 PM
बसंत पंचमी पर सेवा देने वालों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 6 फरवरी।
गायत्री सत्संग भवन बचेली में शनिवार को बसंत पंचमी पर्व एवं होम्योपैथी धर्मार्थ दवाखाना का 31वां वार्षिकोत्सव मनाया गया।
सुबह एक कुंडीय यज्ञ किया गया। सायंकाल में बसंतोत्सव पर्व पर मां गायत्री एवं परम पूज्य गुरूदेव श्रीराम शर्मा, माता भगवती की तस्वीरों पर माल्यार्पण, दीप यज्ञ के साथ भजन कीर्तन व आरती पूजा संपन्न हुआ। इसके साथ ही दवाखाने में सेवादेने वाले दानियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह दवाखाना एनएमडीसी बचेली के विशेष सहयोग से संचालित है।

कार्यक्रम में एनएमडीसी के प्रबंधक जी. पुल्लया, वरिष्ठ प्रबंधक व्हीव्ही प्रसन्ना, होम्योपैथी दवाखाना के डॉ एसके सेन, सुधा बेलचंदन, एमएस नायक, नवीन गर्ग, सुशील वर्मा, देवेन साव, उमांकात साहु, केएल वर्मा, कांति नेताम, यशवंत साहु, सुशील वर्मा, माया अधिकारी, महेन्द्र अधिकारी, चंद्रकला ठाकुर व अन्य उपस्थित हुए।


अन्य पोस्ट