दन्तेवाड़ा
लच्छू राम सरपंच बने भाजपाइयों ने मनाया जश्न
21-Jan-2022 9:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 21 जनवरी। दंतेवाड़ा में पंचायत उपचुनाव में भाजपा का पलड़ा भारी रहा। कुआकोंडा हेतु सरपंच पद पर भारतीय जनता पार्टी के समर्थित प्रत्याशी लच्छू राम राना विजयी रहे।
गुरुवार को सरपंच पद हेतु उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा समर्थित प्रत्याशी लच्छू राम राना और दिनेश बघेल के मध्य हुआ। उक्त मुकाबले में लच्छू ने दिनेश को 31 मतों के अंतर से पराजित किया। इस तरह से कुआकोंडा के सरपंच पद पर लच्छू आसीन हुए।
भाजपा प्रत्याशी की विजय के उपरांत भाजपाइयों को विजय उत्सव मनाया। गोंडा मंडल के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में ढोल नगाड़े बनाए गये। इसके उपरांत प्रत्याशी का विजयी प्रत्याशी का स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता रामबाबू गौतम, गोविंद तिवारी, मंडल अध्यक्ष सोमड़ू कोर्राम और धुरवा कुंजाम प्रमुख रूप से मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


