दन्तेवाड़ा

नाली के गड्ढे को बंद किया जा रहा
05-Jan-2022 9:13 PM
नाली के गड्ढे को बंद किया जा रहा

बचेली, 5 जनवरी। गौरव पथ के दोनों ओर नाली के गड्ढे को बंद किया जा रहा है। ज्ञात हो कि एनएमडीसी केंद्रीय कर्मशाला सेम्पलेक्स नाला से लेकर हनुमान मंदिर होते हुए नगर पालिका कार्यालय बचेली के नीचे तक मेन रोड पर गौरव पथ निर्माण कार्य चल रहा है। इस निर्माण कार्य में दोनों साईड नाली का निर्माण किया गया है। नाली को बीच-बीच में सफाई के लिए जगहा छोड़ा गया था, ताकि बरसात के समय किसी कारणवश नाली जाम होने पर सफाई किया जा सके। मेन रोड में चलने वाले आम आदमी नाली में छोड़ा हुआ जगह के कारण दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती थी और नाली के गड्ढे में गिरने का डर बना रहता था।  लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर एवं एसडीओ को समय-समय पर नाली के गड्ढे के बारे में अवगत कराया गया। उसके बाद इंजीनियर ने गौरव पथ का निर्माण करने वाले साईट इंचार्ज को निर्देश देने के बाद कर्मचारी के द्वारा गड्ढे को सिलेप के द्वारा बंद किया जा रहा है। अब इस मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों को गिरने की समस्या नहीं रहेगी।
 


अन्य पोस्ट