दन्तेवाड़ा

शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र का रोगी वार्ड जर्जर, छतों से गिर रहा प्लास्टर
30-Sep-2021 8:55 PM
 शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र का रोगी वार्ड जर्जर, छतों से गिर रहा प्लास्टर

सिविल अधिकारी से मरम्मत की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 30 सितंबर। नगर पालिका वार्ड क्रं. 4 के अंतर्गत स्थित शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के मुख्य भवन के सामने रोगियों के लिए वार्ड कक्ष का निर्माण किया गया था, जिसकी स्थिति दयनीय हो चुकी है। छतों से प्लास्टर उखड़ रहे हंै, रॉड दिखाई दे रही है। टाईल्स उखड़ रही है। इसके अलावा स्टाफ एवं रोगियों के लिए स्थित शौचालय जर्जर व गंदगी युक्त है।

नगर पालिका के द्वारा वर्ष 2014-15 में इस भवन का निर्माण किया गया था, लेकिन पहली बारिश में ही भवन के हॉल में बारिश का पानी टपकना शुरू हो गया था, जो अब भी वही स्थिति है।

 वर्तमान में एनएमडीसी बचेली सीएसआर के तहत चिकित्सा केन्द्र के मुख्य भवन में जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है। उसी दरमियान इस रोगियों के कक्ष भवन की छत को उपर से रूफ ग्रेडिंग का कार्य किया गया, लेकिन अंदर हॉल में छत की पपड़ी निकल रही है।

 निरीक्षण करने पहुुंचे सिविल अधिकारी से चिकित्सा केन्द्र के स्टाफ के द्वारा छत की इसकी स्थिति से अवगत कराया गया। जिस पर सिविल अधिकारी ने ठीक करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कौन-कौन से कार्य करवाना है, लिखित में दे दीजिये, कर दिया जाएगा।


अन्य पोस्ट