दन्तेवाड़ा

ऑल इंडिया एनएमडीसी वर्कर्स फेडरेशन के उपाध्यक्ष बने सिंह
29-Sep-2021 9:10 PM
  ऑल इंडिया एनएमडीसी वर्कर्स फेडरेशन के उपाध्यक्ष बने सिंह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली/किरंदुल, 29 सितंबर। मेटल माईन्स वर्कर्स यूनियन के तदर्थ समिति के सचिव एके सिंह को ऑल इंडिया एनएमडीसी वर्कर्स फेडरेशन का उपाध्यक्ष नामित किया गया है। जिस पर यूनियन व कांग्रेसियों में हर्ष का माहौल है।

 एके सिंह ने नियुक्ति पर सभी का आभार जताते हुए कहा कि श्रमिकों एवं बैलाडीला क्षेत्र के हित में हमेशा कार्य करते रहेंगे। इस उपलब्धि पर श्रमिक संगठन के पीएल साहु, बीएल तारम, ओम कुमार साहु, आयतु राम कश्यप, एसके रात्रे, रघुरामा राव, नत्थेला राम नेताम, राकेश लाल,  एमके मल्लाह, दिलीप सिंह, रविश तिवारी, एमके मल्लाह व अन्य लोगो ने शुभकामनाएॅ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ज्ञात हो कि  एके सिंह ने  राजनांदगांव खैरागढ़ से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद किरंदुल के अरविंद महाविद्यालय से स्नातक की शिक्षा ली। साथ ही यही से समाजशास्त्र विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री ली।

वर्ष 1988 में उन्होंने एनएमडीसी किरंदुल परियोजना में कर्मचारी के तौर पर अपने करियर की शुरूआत की थी। तब उन्होंने इंटक यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। तब से लगातार यूनियन के सक्रिय सदस्य के रूप में रहे। आज तक विभिन्न पदों में रहकर कार्यों का निर्वहन कर रहे हंै।

परियोजना की थ्रिफट सोसाईटी एवं सुपर बाजार में क्रमश: 10 एवं 5 वर्षों तक बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के पद पर थे। एनएमडीसी के वक्र्स कमेटी में 14 नंबर माइन्स के प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त हुए। वर्ष 2019 में यूनियन के सचिव के पद पर कार्य किये।

कार्यकारिणी भ्ंाग होने के पश्चात मई 2020 में तदर्थ समिति के सचिव के रूप में नियुक्ति हुई।  इससे पूर्व वे यूनियन के उपाध्यक्ष भी रह चुके हंै।

जनवरी 2021 में कांग्रेस के कमेटी के द्वारा इनके कार्यो को देखते हुए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी दी गई।  इसके अलावा वे पिछले कई वर्षों से नगर के बैलाडिला देवस्थान व योग समिति में सचिव के पद के रूप में है। साथ ही मेटल माईन्स वर्कर्स यूनियन के केन्द्रीय समिति में संगठन सचिव के पद पर भी कार्य रहे है। मृदुभाषी एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी श्री सिंह  सामाजिक कार्यों में भी हमेशा बढ़चढक़र हिस्सा लेते है। निस्वार्थ भाव से लोगों की मदद के लिए आगे आते है।


अन्य पोस्ट