दन्तेवाड़ा
जंगल से 3 नक्सल आरोपी गिरफ्तार
17-Aug-2021 8:46 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 17 अगस्त। दंतेवाड़ा में नक्सली उन्मूलन अभियान में पुलिस को स्वतंत्रता दिवस के दिन सफलता मिली। पुलिस द्वारा ऐटेपाल के जंगल से 3 नक्सलियों को हिरासत में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि पुलिस को बड़ेगुडरा और ऐटेपाल में संदिग्ध नक्सलियों की मौजूद होने की सूचना मिली थी। कुआकोंडा पुलिस और जिला आरक्षी बल तलाशी अभियान में निकला। संयुक्त पुलिस दल ने ऐटेपाल पंचायत कमेटी उपाध्यक्ष हुंगा करटाम (25) को गिरफ्तार किया। इसी कड़ी में ऐटेपाल पंचायत मिलिशिया प्लाटून ‘बी’ सदस्य आयता माड़वी (25) को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही ऐटेपाल पंचायत जीआरडी सदस्य पोज्जा उर्फ लाठी करटाम (42) को भी गिरफ्तार किया। सभी नक्सली विचारधारा के प्रचार-प्रसार, सडक़ काटने की वारदात में शामिल थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे