धमतरी

राजीव आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे -तपन
21-Aug-2024 3:12 PM
राजीव आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे -तपन

कुरुद, 21 अगस्त। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाते हुए कांग्रेसी नेताओं ने राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया।

 मंगलवार को कुरूद कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके जीवनकाल पर प्रकाश डाला।  नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर ने कहा कि आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा राजीव गाँधी ने कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी एवं संचार कांति की शुरुआत की। उन्होंने 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार तथा महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देकर लोकतंत्र में हिस्सेदारी दी। पूर्व प्रधानमंत्री ने 1990 में चंपारण से पैदल और साधारण ट्रेन से भारत यात्रा कर सद्भावना का संदेश दिया।

 सभापति मनीष साहू ने कहा कि अब तक के सबसे कम उम्र में प्रधानमंत्री बनने का गौरव हासिल करने वाले स्व.राजीव विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। उनका असमय शहीद होने से राष्ट्र को अपूरणीय क्षति हुई।  जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष भरत नाहर ने बताया कि राजीव ने अपने अल्प कार्यकाल में ही शिक्षा, चिकित्सा, गरीबी उन्मूलन, औद्योगिक विकास, रोजगार जैसे क्षेत्रों में कार्य कर देश को आगे बढ़ाने का काम किया। इस अवसर पर शर्मा, रौशन जांगड़े, उत्तम साहू, राघवेन्द्र सोनी, विनोद साहू, पप्पू राजपूत, लव चन्द्राकर, उमाशंकर साहू, ऐवन साहू, संतोष प्रजापति, अर्जुन धु्व, आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट