धमतरी

पूर्व सीएम के बर्थडे पर नपं अध्यक्ष ने दी बधाई
24-Aug-2024 5:01 PM
पूर्व सीएम के बर्थडे पर नपं अध्यक्ष ने दी बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 24 अगस्त।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिवस पर आयोजित मिलन समारोह में भाग लेने कुरुद नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता राजधानी पहुंचे। उन्होंने पुष्प गुच्छ भेंट कर अपने नेता को बर्थडे एवं उज्जवल राजनीतिक भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी। 

23 अगस्त को पूर्व सीएम भूपेश बघेल के निवास पर जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर ने अपने नेता बघेल को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनके स्वस्थ्य और दिर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के संस्कृति को आगे बढ़ाने वाले, किसान हितैशी, आत्मानंद स्कूल,गौधन न्याय योजना जैसे सौगात देने वाले पूर्व मुख्यमंत्री और जन जन के कका को मैं कुरुद क्षेत्रवासियों की ओर से शुभकामना देने यहाँ आया हूँ। 

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों के मान सम्मान और उनकी उपज का दाम बढाने वाले छत्तीसगढिय़ा माटी पुत्र बघेल को सत्ता से दूर कर आज लोग पछतावा कर रहे हैं। प्रदेश भर से यहाँ पहुंचे लोगों ने यही भावना प्रकट कि है। इस मौके पर उत्तम साहू, रोशन जांगड़े, राघवेंद्र सोनी, योगेश साहू आदि ने भी अपने नेता को जन्मदिन की बधाई दी।


अन्य पोस्ट