धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 25 अगस्त। इन्वेचर एजुकेशन पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। नन्हे-मुन्हे बच्चों ने राधाकृष्ण का रुप धरकर श्रीकृष्ण व राधा की सुन्दर झांकियां निकाली। पहली दूसरी कक्षा के बच्चों ने सुंदर बांसुरी बनाई। पांचवीं के बच्चों ने कृष्ण से संबधित सुंदर नृत्य किया। अंत में सबने मिलकर दही हांडी फोड़ी।
स्कूली बच्चों की हौसला अफज़़ाई करने पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर,माहेश्वरी समाज प्रमुख रमेश केला, वरिष्ठ अधिवक्ता एलपी गोस्वामी, प्राईवेट स्कुल संघ अध्यक्ष श्री मगर, कॉलेज जनभागीदारी समिति अध्यक्ष भोजराज चंद्राकर, आमदे सर, खेस्स सर, सुनील केला, श्रवण अग्रवाल, मंडी सचिव राजकुमार रात्रे, पार्षद सुचिता अग्रवाल, विनीता केला, सुरेश अग्रवाल, कमलेश चंद्राकर, प्रभात बैस, विकास चंद्राकर, सुरेश वर्दयानी आदि अतिथियों का विधालय परिवार की ओर से स्वागत किया गया।
इस मौके पर प्रिसिंपल शिल्पा केला ने बताया कि ऐसे उत्सव न केवल बच्चों में नई ऊर्जा व स्फूर्ति प्रदान करते हैं बल्कि उन्हें अपनी संस्कृति व सभ्याचार से जोडक़र भी रखते हैं। इस अवसर पर दीपक अग्रवाल, विजय केला, महेश केला, तोरण चंद्राकर, सौरभ केला, विकास साहू सहित पालक, स्कूल स्टाफ़ एवं छात्र छात्राएँ बड़ी संख्या में मौजूद थे।


