कुरुद, 17 दिसंबर। नवागांव में दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल महोत्सव में जिले की बाहर की टीमों ने भी भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कबड्डी में प्रथम बंजारी, पटेवा द्वितीय, दलदल सिवनी ने तृतीय स्थान अर्जित किया। बैडमिंटन में जय-शिशिर बिलासपुर ने प्रथम, शास्वत एंड पार्टनर मुंगेली द्वितीय एवं अभिषेक-होमेन्द्र कुरूद ने तृतीय पुरस्कार जीता। इसी तरह वॉलीबॉल में रायपुर, अंधियारखोर एवं खम्हरिया ने बाजी मारी।
कुरुद के समीप नवागाँव (उमरदा) में 13 से 15 दिसंबर तक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजक सरपंच टिकेश साहू ने बताया कि तीन दिनों तक गाँव में खेल उत्सव का माहौल बना था। आयोजन को सफल बनाने खेलप्रेमी एवं ग्रामीण पूरी निष्ठा से लगे थे।
समापन समारोह में भाजपा नेत्री जागृति साहू, संरक्षक टिकेश साहू, दुष्यंत दीवान, प्रेमसिंग, हेमचंद कंवर, ठाकुरराम, तरुण साहू, सुभाष कादर, मुकेश पवार, संजय चंद्राकर, ने विजेता टीम को नगद राशि, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने थनेद्र साहू, वीरेन्द्र, सोमन साहू, जवाहर दास, नवीन चंद्राकर, दिनेश कँवर, टक़ेस दीवान, अभिजीत साहू, तीरथ, सोमेन्द्र दीवान,शिव, राजेंद्र कँवर, धन्नु साहू, कान्हा, चिंटू, प्रवीण, विजय, पोकु, गौतम, भोजराज, समयलाल, सुरेश, खेलन कँवर खिलेंद्र, इन्नु, तरुण, हिमांशु, प्रवीण, अनुराग, चंदू, विजय गौतम एवं रिलायंस क्लब नवागाँव सहित ग्रामवासी जुटे हुए थे।