‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 28 दिसंबर। नेताजी सुभाष महाविद्यालय द्वारा ग्राम पंचायत सोनेसिल्ली (अभनपुर) में रा.से.यो. द्वारा विकसित भारत में युवाओं की भूमिका मिशन के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर दिनांक 20.12.2023 से 26.12.2023 तक आयोजित किया गया।
शिविर में रा.से.यो. इकाई के द्वारा प्रतिदिन जागरूकता रैली, योगा, पी.टी., ग्राम के नालियों, ऑगनबाड़ी केन्द्र, स्कुल परिसर, पंचायत भवन, रंगमंच, सामुदायिक स्थलों, गौठान, नलकूपों, मंदिर प्रांगण तथा तालाब की सफाई कार्य किया गया, साथ ही बौद्धिक चर्चा के अलग-अलग दिनों में अविनाश वर्मा एवं डॉ. आर. के. तिवारी, स्वास्थ्य परीक्षण में डॉ एस. बी. तिवारी, डॉ. शैलेन्द्र पहरे, डॉ. ज्योति अग्रवाल-चिरायु टीम, प्रिया चन्द्राकर ए.एन.एम., देवकरण चिदौड़े एवं सहयोगी साथियों द्वारा दी गयी। प्रति दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम शिविरार्थियों तथा स्कूल विद्यार्थियों द्वारा नृत्य, गीत, नाटकों का मनमोहक प्रस्तुतिकरण किया गया।
समापन अवसर पर शिविरार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण मुख्य अतिथि गोमेश्वरी (अजय) साहू सरपंच, ताराचंद साहू उपसरपंच, विशिष्ट अतिथि सोमेशचंद्र पाण्डेय, सदस्य, शासी निकाय एवं डॉ. व्ही. के. मिश्रा प्राचार्य नेताजी सुभाष महाविद्यालय, अभनपुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर महावि. प्राचार्य द्वारा सरपंच, पंचगण एवं शिविर में आये टीम को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। ग्राम सरपंच, पंचगण एवं ग्रामवासियों ने स्वयंसेवकों के कार्यों की प्रशंसा की एवं संहारा। इस अवसर पर डॉ. आशीष दीवान, डॉ. विनय कुमार यादव, ग्रामवासी, शिविरार्थियों व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें ।
उक्त जानकारी रा. से.यो. के कार्यक्रम अधिकारी मेघराज तारक ने दिया।