रायपुर

एक्टिवा बेचने से पहले पकड़ा गया
19-Aug-2024 3:47 PM
एक्टिवा बेचने से पहले पकड़ा गया

रायपुर, 19 अगस्त। गोलबाजार पुलिस ने लाल गंगा मॉल से तीन माह पहले चुराए बाइक के साथ जयेश चौहान को गिरफ्तार किया है। प्रवीण जैन ने 10 मई को  गोलबाजार थाने में  आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी  होंडा एक्टिवा बाइक  सीजी-04-डीवी-2556 को लाल गंगा शॉपिंग मॉल के सामने से कोई अज्ञात चोर चोरी कर लिया। कल  मुखबीर ने सूचना दी कि एक युवक डीकेएस अस्पताल रके पीछे दाई कोरा भवन के पास एक मोटरसाइकिल बेचने  ग्राहक तलाश रहा है । वहां पहुंचे पुलिस वालों ने  जयेश चौहान पिता प्रकाश चौहान  24 साल पता आरडीए कॉलोनी बोरियाखुर्द, म.न. 304,  टिकरापारा, को पकड़ उक्त  होंडा एक्टिवा बरामद किया ।
 


अन्य पोस्ट