रायपुर
बीजेपी दूसरी पार्टी से जुड़े लोगों को सदस्य न बनाए-सिंहदेव
20-Aug-2024 4:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 20 अगस्त। एक सितंबर से बीजेपी के सदस्यता अभियान शुरू होने से पहले ही सियासत होने लगी है।पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि, पिछली बार भाजपा से जुडऩे का मैसेज मुझे भी आया था। भाजपा उत्साह में सदस्यता अभियान का मैसेज ना भेजें। बीजेपी दूसरी पार्टी से जुड़े लोगों को सदस्य न बनाए। सिंहदेव ने कहा भाजपा को सभी मूर्तियों में आस्था होनी चाहिए। क्चछ्वक्क आस्था की बजाय शो-बाजी कर रही है। दूसरे के कामों को छोटा दिखाने की कोशिश है। सिंहदेव ने कहा, कि भाजपा अपने कामों को बड़ा बताना चाहती है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे